‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने कल्पना के रंगों से उकेरी विकसित भारत की तस्वीर
सेवा संकल्प अभियान के तहत बैकुंठपुर के मानस भवन में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंडिया, नशामुक्त भारत, समान अवसर और सबको शिक्षा जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों और विचारों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
550 से अधिक स्कूलों में हुई प्रारंभिक प्रतियोगिताओं से चयनित विद्यार्थियों ने दिखाया कि बच्चों की कल्पना में ही भविष्य के भारत की नई तस्वीर छिपी है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #मेरे_सपनों_का_भारत #KoreaDistrict #ViksitBharat2047 #MyDreamIndia