लालगंज: मुड़पेली शुक्तरवा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में गर्भवती भैंस की हुई मौत, पशु चराने गई महिला बाल-बाल बची
हलिया के मुड़पेली शुक्तरवा गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई। घटना के समय भैंस चराने गई पशुपालक महिला बाल बाल बच गई। हलिया के मुड़पेली शुक्तरवा निवासी रंजना देवी ने रविवार11:00 बजे दिन बताया कि अपनी भैंस चराने गई थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब होने पर बरसात के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गर्भवती भैंस की मौत हो गई।