आज दिनांक 29.08.2026 को लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 13 अपील आवेदनों एवं सेवा शिकायत निवारण अन्तर्गत 01 अपील आवेदन पर जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार / सेवा प्राधिकार के रूप में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी बिक्रमगंज, सहायक अनुमण्डल पदाधिकारी डिहरी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम उपस्थित रहें। लोक प्राधिकार / सेवा प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान विजया कुमारी, राकेश कुमार तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, मदन प्रसाद गुप्ता, कुणाल कुमार सिंह, प्रवीण कुमार तिवारी के शिकायतों का निराकरण करते हुये निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिए गए।
#IPRD
#DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 29, 2026