बांका: आजाद चौक पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
Banka, Banka | Dec 21, 2024 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के सौजन्य से आजाद चौक पर शनिवार की दोपहर 12 बजे जन आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पीड़ितों का स्वास्थ्य जांच किया गया एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई। फिजीशियन चिकित्सक ने शिविर में आए महिला, पुरुष एवं बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सा सलाह दिया।इस दौरान लोगाें की ब्लड प्रेशर, सुगर जांच की गई।