लालगंज: जगन्नाथपुरी से ऊंट सवार 18 दिन पैदल चलकर पहुंचे लालगंज, मेजा निवासी व्यक्ति ने बताया ऊंट सवारी से संवार रहे परिवार
रोजगार और बेहतर आजीविका की तलाश में सैकड़ो किलोमीटर दूर जाकर मेहनत करने की मिसाल पेश करते हुए प्रयागराज के मेजा निवासी दो ऊंट संचालक जगन्नाथ पुरी से लौटते हुए शनिवार दोपहर बाद ढाई बजे लालगंज पहुंचे। करीब 18 दिन की पैदल यात्रा कर ऊंट के साथ लालगंज पहुंचने पर देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई। सजे धजे ऊंट को देखकर बच्चों और राहगीरों में खासा उत्साह दिखाई दिया।