व्यापारियों की नई उम्मीद बने पारस जैन, बोले— ग्वालियर में उद्योग लाना पहली प्राथमिकता...
चेंबर के माध्यम से ग्वालियर में नए उद्योगों का आगमन और व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। यह बात व्हाइट हाउस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पारस जैन ने कही। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। पारस जैन ने दावा किया कि ग्वालियर का व्यापारी वर्ग बदलाव और नई सोच वाली टीम को देखना चाहता है तथा उन्हें व्यापारियों का व्यापक समर्थन और सकारात्मक सहयोग लगातार प्राप्त हो रहा है।
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 22, 2026