उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान खेड़ा मदरसे के प्रिंसिपल मुफ्ती मुजीब के विवादित बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। मंच से चेतावनी देते हुए मुफ्ती मुजीब ने कहा कि "मदरसों को बंद करने की कोशिश की गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।" इसके साथ ही ईदगाह भूमि की चारदीवारी का मुद्दा भी उठाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रुद्रपुर पुलिस ने भड़काऊ बयानबाजी करने वालों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। वहीं, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने पलटवार करते हुए कहा कि "यह उन मौलानाओं की बौखलाहट है जिनकी मदरसों के नाम पर अवैध दुकानें चल रही थीं। धामी सरकार के अल्पसंख्यक प्राधिकरण बनाकर समान शिक्षा देने के फैसले से समाज में जहर घोलने वाले घबरा गए हैं। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।"
#RudrapurNews #UttarakhandPolitics#UttarakhandNews #ShadabShams #pushkarsinghdhami