धौलपुर: पंचायत समिति सभागार में समस्याओं को सुनकर प्रधान सीतादेवी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पंचायत समिति धौलपुर के सभागार में सीता देवी कुशवाह प्रधान पंचायत समिति धौलपुर की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विकास अधिकारी शिवदत्त गोस्वामी द्वारा भाग लेने वाले अधिकारियों जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। उसके बाद पिछली साधारण सभा ब