धौलपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित चल रहे प्रकरणों, जनसुनवाई मे प्राप्त प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे साप्ताहिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दीर्घकाल से लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराया जाए, औसत निस्तारण समय में कमी की