हसनपुर: हसनपुर क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में जमकर हुई मारपीट, आठ लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुहारी खादर गांव में रविवार, 5 जुलाई की रात दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।