केशकाल: पीपरा में पोया परिवार के हल्दी समारोह में पहुंचे विधायक नीलकंठ टेकाम, वर को दी शुभकामनाएं
केशकाल ब्लाक के ग्राम पीपरा में आयोजित हल्दी समारोह में सोमवार को 2 बजे केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। यह समारोह भाजपा जिला महामंत्री विजय पोया के भतीजे के विवाह अवसर पर आयोजित किया गया था। इस दौरान विधायक टेकाम ने वर को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की।