उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन के श्री गंगा स्वीट्स की रबड़ी में निकली चींटी, ग्राहक ने बनाया वीडियो; फूड सेफ्टी और हाइजीन पर उठे सवाल
उज्जैन के व्यस्ततम फ्रीगंज इलाके में स्थित श्री गंगा मिठाई भंडार एक बार फिर विवादों में है। दुकान की रबड़ी में चींटी निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ग्राहक द्वारा खरीदी गई रबड़ी की प्लेट में चींटी चलती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो बनाते हुए ग्राहक दुकान की साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता पर सवाल उठाता नजर आ रहा है। ब