सदर: प्रयागराज में बाढ़ जैसे हालात, लगातार बारिश से शहर डूबा, 7 हजार परिवार छतों पर रहने को मजबूर, रेलवे ट्रैक भी जलमग्न
Sadar, Allahabad | Aug 20, 2026
प्रयागराज में चार दिन से हो रही बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़क, ऑफिस, थाने, पुलिस कार्यालय और नगर निगम परिसर तक पानी में डूब गए। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भरने से लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। करीब 7 हजार परिवार छतों पर रहने को मजबूर हैं। हॉस्टल छोड़कर छात्रों के घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है, जबकि रेलवे ट्रैक पर भी पानी भरा