सिसई: बसिया रोड पर किराना दुकान में चोरी, दुकान मालिक ने सिसई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई
Sisai, Gumla | Jan 19, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने रविवार जानकारी देते हुए बताया कि रहमत नगर निवासी कादर खान ने सिसई थाना में आवेदन देकर बसिया रोड स्थित अपने दुकान सोहानी स्टोर में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दिए गए आवेदन में बताया गया है कि पिछले दिनों उसके दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर चोरी हुई है।चोरों ने उसके दुकान का सामान एवं गल्ले में रखा कैश की चोरी कर लिया।