सिसई: सिसई थाना पुलिस ने अंबोवा से स्कूटी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायिक हिरासत में गुमला जेल
Sisai, Gumla | Jan 17, 2025 एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने शुक्रवार शाम प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सिसई थाना क्षेत्र के सैंदा मोड़ पुल के पास 3 दिसंबर को नितेश उरांव नाम के युवक के स्कूटी की लुट हुई थी।अनुसंधान के क्रम में सिसई थाना के द्वारा आरोपी फैजुल अंसारी को अंबवा से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशान देही पर चोरी हुई स्कूटी भी बरामद कर ली गई।