सिसई: सिसई बस्ती रोड स्थित कृषि फार्म की अधिग्रहित भूमि के सीमांकन में 2 प्लॉट को बाहर करने की मांग, रैयतो ने उपायुक्त को दिया आवेदन
Sisai, Gumla | Jan 18, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सिसई बस्ती रोड स्थित कृषि फार्म के रैयतों शनिवार शाम जानकारी दिया की उन्होंने उपायुक्त को आवेदन दिया है।उपयुक्त को आवेदन देकर कृषि फार्म के अधिग्रहित भूमी के सीमांकन में 2 दो प्लॉट को बाहर करने पर आक्रोश जताया है।आवेदन में आग्रह किया गया है कि अगर कृषि फार्म को इस जमीन की आवश्यकता नहीं है तो रैयतो को उनकी जमीन वापस कर दी जाए।