सिसई: लाकेया पंचायत भवन में मुखिया ने वार्ड सदस्यों की मौजूदगी में गरीब असहायों को कंबल वितरित किए
Sisai, Gumla | Jan 19, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के लाकेया पंचायत भवन में झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल को पंचायत के मुखिया सुगीया देवी के द्वारा वार्ड सदस्य की उपस्थिति में गरीब असहायों के बीच वितरण किया गया। मुखिया ने बताया कि वर्तमान समय में ठंड काफी बढ़ी हुई है। ऐसे स्थिति में जो गरीब गुरबा लोग हैं उनके पास गर्म कपड़े और कंबल के आभाव में ठंड से ठिठुरना पड़ता है।