सिसई: पुसो में पुसो माघ जत्रा का आयोजन, हजारों लोग हुए शामिल
Sisai, Gumla | Jan 18, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के पुसो पंचायत में शनिवार शाम पुसो माघ जत्रा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर दूर-दूर से ग्रामीण अपने पारंपरिक वेशभूषा में गाजे बाजे के साथ आए हुए थे और अपना सांस्कृतिक नृत्य संगीत प्रस्तुत किया।साथ ही साथ जत्रा में कई तरह के मिठाइयां,चाट फूचके, छोले समोसे, चिली चाऊमीन इत्यादि की दुकान भी लगाई गई थी।जिसका सबने जमकर लुत्फ उठाया।