हनुमानगढ़: हरियाली तीज पर जिलेवासियों ने निभाया हरियालो राजस्थान का संकल्प, कोहला लवकुश वाटिका में 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव
हरियाली तीज के पावन अवसर पर रविवार को जिलेभर में 76वां वन महोत्सव पौधरोपण के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम कोहला स्थित लवकुश वाटिका में आयोजित हुआ, जबकि सभी उपखंड मुख्यालयों पर ब्लॉक स्तरीय आयोजन किए गए। मुख्य कार्यक्रम में प्रभारी सचिव डॉ. नीरज के पवन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्कूली छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया।