पयागपुर: पहरवा गांव में दीवार के नीचे दबने से वृद्ध की मौत हुई
पयागपुर थाना क्षेत्र के पहरवा गांव निवासी हरीराम पुत्र समय दीन उम्र 60वर्ष शुक्रवार सुबह 6बजे के वक्त पैदल जा रहा था।तभी अचानक रास्ते से गुजरते वक्त बगल में खड़ी दीवार अचानक गिर गई।जिसके नीचे दब जाने से वृद्ध हरीराम की मौत हो गई। पुलिस ने बताया शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।