सिराथू: गेहूं की फसल काटने बमरौली गांव में खेत गए किसान पर सांड़ ने किया हमला हमले में किसान हुआ घायल
सिराथू तहसील क्षेत्र के बमरौली गांव का रहने वाला किसान रामचंद्र पुत्र रजी लाल बृहस्पतिवार अपने खेत गेहूं की फसल काटने गया था।इस दौरान एक आवारा सांड़ ने किसान पर हमला कर दिया।आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने देखा तो लाठी पटक कर उस सांड़ को भगाया है। इस हमले में किसान घायल हो गया है।लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत की गई है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।