सिराथू: जेसीबी मशीन द्वारा कोखराज इलाके मे मिट्टी खुदाई की खबर बनाने गए पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी,पुलिस से हुई शिकायत
बुधवार को कोखराज थाना पहुंचे एक अखबार के पत्रकार मोहनलाल ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि बीती रात उसकी सूचना मिली थी कि कोखराज इलाके में बिना परमिशन के अवैध तरह से जेसीबी लगाकर मिट्टी की खुदाई हो रही है। इस मामले की खबर बनाने के लिए जब पत्रकार पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।