सिराथू: बमरौली गांव मे घूम रहे मरकहे सांड़ का लोगों मे छाया डर, कई लोगों पर कर चुका जानलेवा हमला, नही हुई शिकायत पर सुनवाई
सिराथू तहसील और सिराथू ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बमरौली गांव में इन दिनों एक मरकहे सांड़ का आतंक छाया हुआ है। यह सांड़ कई लोगों पर जानलेवा हमले कर चुका है।गाँव के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।हालही मे गाँव के दिनेश पुत्र रामसुमेर को इसने हमलाकर अधमरा किया था।ग्रामीणों ने बताया कि पशुपालन विभाग को सूचना दी गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।