बैतूल नगर: साप्ताहिक बाजार के दिन कमानी गेट पर लगा जाम, भारी वाहनों की एंट्री बनी वजह
बैतूल। रविवार को शाम 5 बजे के आसपास शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई और कमानी गेट क्षेत्र जाम का सबसे बड़ा केंद्र बन गया। साप्ताहिक बाजार, रानीपुर मार्ग से बढ़ता ट्रैफिक और शव यात्रा के कारण हालात अचानक बिगड़ गए और जाम लग गया। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही नहीं रोकी गई। डंपर, बसें और चार पहिया वाहन लगातार उसी मार्ग