सिरसागंज: दहेज हत्या के आरोपी को नगला खंगर पुलिस ने महाराणा प्रताप चौराहे से किया गिरफ्तार
जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगला खंगर पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महाराणा प्रताप चौराहे से अभियुक्त अनंत सिंह उर्फ अंकित पुत्र स्व. मलखान सिंह, निवासी परियर की ठार को पकड़ा है।