सिंघेश्वर: मारपीट मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के झिटकिया गांव में मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता गजाला प्रवीण ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर में घुस आए, गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही उसके भाई के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।