इटावा: कोतवाली इलाके में मेडिकल स्टोर संचालक को पूर्व नौकर ने दुकान से हटाए जाने की खुन्नस में 3 साथियों संग पीटा, जांच शुरू
Etawah, Etawah | May 23, 2025 कोतवाली के आनंद नगर चौरसिया बगिया मोहल्ले के रहने वाले अभिषेक भारद्वाज पुत्र अमित कुमार रिजवाना खातून अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनका दवाओं का थोक का व्यापार है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे पूर्व में दुकान पर काम करने वाले एक नामजद कर्मचारी ने अपने 3 4 साथियों संग दुकान पर आकर लात घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने 112 पर पुलिस को सूचना दी।