चौगाईं: बैंड बाजे के साथ मुरार थानाध्यक्ष को दी गई बिदाई, एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष के कार्य का किया तारीफ
मुरार थानाध्यक्ष के स्थानांतरण के बाद सोमवार को थाना परिसर में एक बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद को भावभीनी बिदाई दिया। बैंड बाजे के साथ लोगों ने कुछ दूरी तक उनके साथ पैदल चलकर बिदा किया। इस दौरान एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने उनकी कार्यशैली से संतोष जनक बात कही।