बांसवाड़ा: आधी रात को संभाली शहर की कमान, सुबह से पहले सफाई का एक्शन! बांसवाड़ा में नई शुरुआत
नगर परिषद बांसवाड़ा में मंगलवार रात से नई कार्यशैली की शुरुआत देखने को मिली। रात करीब 11 बजे सभापति मुकेश रावत ने नगर परिषद आयुक्त के साथ परिषद की कमान संभाली और पदभार ग्रहण करने के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए मौके पर निरीक्षण शुरू किया। सभापति मुकेश रावत ने रात में ही शहर के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और सफाई व्यवस्था की स्थिति देख