शिकोहाबाद: थाना लाइनपार पर डकैती और हत्या प्रयास मामले में एक अभियुक्त को मिला 2 वर्ष 3 माह का कारावास, लगाया ₹1500 जुर्माना
थाना लाइनपार पर पंजीकृत डकैती, हत्या प्रयास आदि मामलों में एक अभियुक्त नीटू उर्फ परमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी बारामई थाना मटसेना को माननीय न्यायालय एडीजे-02 द्वारा दोषी पाते हुये दो वर्ष तीन माह के कठोर कारावास की सजा एवं 15 हजार रूपये के जुर्माने से दंडित किया गया।