जांजगीर: प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, बिना मकान निर्माण जारी हो रही किस्तें, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जांजगीर-चांपा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, लेकिन अब इस योजना में फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को 1 लाख 25 हजार रुपए तथा