अनूपपुर: नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने कमान संभाली
विक्रांत मुराब ने मंगलवार को जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी, एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य, डीएसपी एन.एस. ठाकुर मौजूद रहे ।