तोपचांची: तोपचंची वाटर बोर्ड के समीप जीटी रोड सर्विस लेन में ओमनी वैन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
थाना क्षेत्र तोपचंची वाटर बोर्ड के समीप जीटी रोड सर्विस लेन में आज सोमवार को बाइक व ओमनी वैन में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है.वहीं स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए धनबाद शहर के SNMMCH अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस दोनों वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.