https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=938537189269266&id=100093389811595&sfnsn=wiwspwa&mibextid=RUbZ1f
*हनुमत कृपा गुरुजी ट्रस्ट में अनुशासनहीनता पर होगी सख्त कार्रवाई : मंहत सौरभ महाराज*
*चित्रकूट। हनुमत कृपा गुरुजी ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सौरभ महाराज ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अनुशासन और मर्यादा का पालन करने का निर्देश दिया है।*
उन्होंने स्पष्ट कहा कि ट्रस्ट के नियमों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की बगावत या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ ट्रस्ट के नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सौरभ महाराज ने कहा कि ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्य आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना के साथ कार्य करें। छोटे-बड़े का आदर करते हुए निष्ठा, सेवा और भक्ति भाव के साथ ट्रस्ट की गतिविधियों में सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती अनुशासन और एकता में ही निहित है, *इसलिए प्रत्येक सदस्य ट्रस्ट की गरिमा बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।*
*उन्होंने सभी सदस्यों से ट्रस्ट के नियमों का पूर्ण पालन करने और संगठन की मर्यादा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।*
Karwi, Chitrakoot | Aug 22, 2026