प्रतापगढ़: धोलापानी क्षेत्र में विद्यालय परिसर में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र की धोलापानी ग्राम पंचायत में शनिवार उस समय सनसनी फैल गई, जब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार धोलापानी निवासी माया मीणा पुत्री कारूलाल मीणा शुक्रवार रात घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने