भीलवाड़ा: भाजपा का बड़ा बयान, सी फॉर कांग्रेस या सीफॉर कन्फ्यूज्ड, कांग्रेस की ओबीसी आरक्षण संवैधानिक ज्ञान से कोसों दूर
भीलवाड़ा। भाजपा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा दुष्प्रचार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सी फॉर कांग्रेस कहें या सी फॉर कन्फ्यूज्ड एक ही बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक ज्ञान से कोसों दूर है। ओबीसी महिलाओं के आरक्षण और बिल तत्काल लागू की मांग महिला आरक्षण को उलझाने का षड्यंत्र मात्र है।