बहेड़ी: अब्बासनगर निवासी 13 वर्षीय अरमान घर से लापता, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी के मोहल्ला अब्बास नगर निवासी हिना के मुताबिक बीती 20 जून को दिन में करीब तीन बजे से उसका 13 वर्षीय बेटा अरमान घर से लापता हो गया हिना के मुताबिक बेटे के गायब होने पर उसे आस पास और रिश्तेदारी में काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा जिसके चलते हिना ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है पुलिस ने इस मामले में 22 जून दिन में पांच बजे मामला दर्ज किया ।