बहेड़ी: तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने शिकायतें सुनकर निस्तारण के दिए आदेश
बहेड़ी तहसील परिसर में आज 21 जून सुबह दस बजे से दिन में दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमे डीएम अविनाश सिंह एवं एएसपी अनुराग आर्य ने आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के आदेश दिए सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज सड़क, सफाई, कूड़ा निस्तारण, अवैध कब्जा, महिला सुरक्षा और त्योहारों के मद्देनजर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की।