बहेड़ी: आमडंडा गौंटिया में लाठी, डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम आमडंडा गौटिया निवासी अरुण के मुताबिक वह घरों पर पेंट करने का काम करता है अरुण का कहना है कि वो गांव के ही रहने वाले सचिन को मजदूरी पर ले गया था, लेकिन सचिन ने सिर्फ दो घंटे काम किया जिसके पैसे उसे उसी समय दे दिए ,सचिन ने अरुण से पूरे दिन की मजदूरी मांगी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।