इटारसी: इटारसी जमानी में गेहूं खरीदी में देरी से किसानों का चक्काजाम, लगी वाहनों की लंबी कतार
इटारसी के जमानी क्षेत्र स्थित एवरेस्ट वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की धीमी प्रक्रिया और अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों ने गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात सड़क पर चक्का जाम कर दिया। किसानों के इस विरोध प्रदर्शन के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की रात करीब 12 बजे तक लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित रहा।