औराई: औराई प्रखंड मुख्यालय पर बिचौलिए से लेनदेन को लेकर महिला का हंगामा, प्रशासन जांच में जुटा
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड मुख्यालय पर आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 3 सौ रुपए बिचौलिए के द्वारा लेने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर बीडीओ ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे से जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इक महिला आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुछ दिन पूर्व प्रखंड मुख्यालय पहुंची थी।