बलिया: बलिया में जया किशोरी कथा के दौरान 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू
Ballia, Ballia | Oct 27, 2026 बलिया के छोड़हर गांव में 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन है। इसके चलते सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। आयोजन में 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।