कोरांव: समाजवादी पार्टी कार्यालय कोरांव पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान करते हुए केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन कोरांव स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।पार्टी कार्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ने किया।