"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को मिला एडीजी का संदेश 🇮🇳
उज्जैन। प्रदीप चौधरी।।
एडीजी राकेश गुप्ता ने वीडियो संदेश के माध्यम से युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान से जुड़कर इसे जन-जन तक पहुंचाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
"स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और नशामुक्त भारत की दिशा में हर नागरिक का सहयोग आवश्यक है।"
#Ujjain #SayNoToDrugs #DrugFreeIndia #MadhyaPradeshPolice #AwarenessCampaign
Indore, Indore | Jul 30, 2026