फिरोज़ाबाद: उत्तर थाना पुलिस टीम ने गड्ढा खुदवाकर 61 अभियोगों से संबंधित करीब ₹4.50 लाख की 1490 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट
थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा शनिवार दोपहर तीन बजे करीब 61 अभियोग से सम्बंधित 1490 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 4,50,000 -रुपये का विनष्टीकरण माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद से विनष्टीकरण की अनुमति प्राप्त कर क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में गड्डा खुदवाकर नष्ट करवाई।