शाहजहांपुर: सदर बाजार के ककरा कला में तिरंगा यात्रा में जा रहे युवक से बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में गोली मारने की धमकी
सदर बाजार के ककरा कला निवासी विजेंद्र कुमार 11 अगस्त को बाइक से तिरंगा यात्रा में शामिल होने जा रहा था। उसके साथ अन्य साथी भी थे। आरोप है कि मोहल्ले के रहने वाले शन्नू से बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया था। वापस लौटते समय पुरानी रेलवे लाइन के पास आरोपी ने अन्य साथियों के साथ रोक लिया। आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।