मुंगावली: संपर्क अभियान का असर, वार्ड 9 में बिजली की शिकायतें मौके पर ही सुलझीं
मुंगावली के वार्ड क्रमांक 9 सहित जिले के 11 स्थानों पर संपर्क अभियान 2026 के तहत बिजली विभाग ने शिविर लगाए। प्रशासन ने बुधवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिविरों में बिल और बिजली संबंधी 608 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 450 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। विभाग ने 176 घरेलू और 84 कृषि कनेक्शन जारी किए |