गुना नगर: गुना में बुजुर्गों ने पेंशनर पार्क में होली महोत्सव मनाया, एकता और भाईचारे का संदेश दिया
गुना पेंशनर पार्क में 16 मार्च को शासकीय पेंशनर एवं सेवानिवृत कर्मचारी संघ ने होली महोत्सव मनाया। संघ के जिला अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव ने कहा, कार्यक्रम में सभी पेंशनर साथी शामिल हुए। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी। इस दौरान होली के गीत और कविता पाठ प्रस्तुत किए गए। जिनके माध्यम से एकता भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया गया।