गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र, अमृत भारत स्टेशन योजना के निर्माण कार्य से यात्री परेशान
भोपाल मंडल के 9 रेलवे स्टेशनों को आईएसओ सर्टिफिकेट मिला है। जिनमें गुना भी शामिल है यह सर्टिफिकेट पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली स्वच्छ स्वस्थ अनुकूल सेवाएं देने के चलते दिया गया है। 16 मार्च को मिली जानकारी में वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा, यात्रियों को स्वच्छ शौचालय पेयजल बेहतर वायु गुणवत्ता जैसी सुविधाएं प्राप्त होगी। बेहतर बनाने लगातार काम होता रहेगा।