बरडीहा: बरडीहा के कोल्हुआ में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद, युवक की पिटाई
बरडीहा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मुंबई में काम करने के दौरान दिए गए रुपए को लेकर उसका गांव के ही लोगों के साथ विवाद हुआ था।